दिल्लीवालों सावधान! आज बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, तूफानी हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज मौसम बिगड़ने वाला है। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी राजधानी के लोगों को सता रही है। लेकिन आज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से चिपचिपा मौसम बना हुआ है। उमस के कारण लोगों का हाल बुरा है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहें। हालांकि शाम को हल्की बारिश और तेज हवाएं चली। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आईएमडी ने आज राजधानी में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। कल भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। हवाओं की गति बाद में बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

End of Feed