दिल्ली

दिल्ली में लगेगा भीषण गर्मी पर ब्रेक, प्री-मॉनसून से मौसम होगा मेहरबान; IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Apr-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज मौसम गर्म व शुष्क रह सकता है। शाम या रात के समय प्री-मॉनसून गतिविधियों की वजह आंधी-बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं गुरुवार से शनिवार तक दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

Image

Meta AI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Apr-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोग दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े झेल रहे हैं। हालांकि जल्द ही दिल्ली में मौसम करवट बदलने वाला है। प्री-मॉनसून गतिविधियों के कारण राजधानी में हल्की बारिश या आंधी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का मौसम गर्म और शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। शाम या रात के समय प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश या आंधी चलने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

कल से बदलेगा दिल्ली का मौसम

आईएमडी ने 1 मई से दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में शनिव र 3 मई तक तेज आंधी चलने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article