दिल्ली में लू और भीषण गर्मी का तांडव, सीज़न का हॉटेस्ट डे रहा कल; जानें कब मिलेगी तपिश से राहत

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-Apr-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में हल्की कमी देखने को मिल सकती है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-Apr-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी कहर बरपा रही है। दिन में सूरज आग बरसा रहा है, तो वहीं रात में भी गर्मी से चैन नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को दिनभर लू के थपेड़े भी झेलने पड़े। इस दिन सीज़न का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत से 4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में आज भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले सप्ताह से गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।

Heat weather

दिल्ली में जारी गर्मी का कहर

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। साथ ही आज दिल्ली और आसपास के शहरों में लू की स्थिति भी रह सकती है।

End of Feed