दिल्ली

अभी और तपेगी दिल्ली! आज से फिर शुरू हुआ लू का प्रकोप, IMD ने जारी किया दो दिन का येलो अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Apr-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आज राजधानी में आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही तेज धूप भी निकली रहेगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Apr-2025: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम बरकरार है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी चैन नहीं पड़ने दे रही है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली में गुरुवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आज से गर्मी का कहर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में लू की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज और कल लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूरी दिल्ली के साथ गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लू की चपेट में रहने की संभावना है। आज मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कल यानी शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहन के भी आसार हैं। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आज कितना रहेगा दिल्ली का पारा

आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आज दिनभर आसमान साफ रहने और तेज चिलचिलाती धूप निकलने की संभावना है। वहीं गुरुवार को भी मौसम दिनभर साथ रहा और तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान दिल्ली में सबसे अधिक तापमान रिज में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस पीतमपुरा में रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article