Delhi-NCR Weather: गर्मी से बेहाल दिल्लीवासी, अभी और चढ़ेगा पारा; IMD ने जारी किया हीटेवेव का अलर्ट

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Apr-2025: दिल्ली में इस हफ्ते हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलने वाली है। वहीं इस हफ्ते दिल्ली का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Apr-2025: राजधानी दिल्ली में आने वाले हफ्ते मे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार और शनिवार के लिए हीटवेव की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में यह वृद्धि शुष्क पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के कारण हो रही है।

heat (1)

सांकेतिक फोटो

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, हालांकि यह मंगलवार की तुलना में 0.3 डिग्री कम रहा। आईएमडी के अनुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, और यह 42 से 43 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, “पश्चिमी हवाएं और साफ आसमान तापमान को बढ़ा सकते हैं।

End of Feed