लखनऊ

UP Weather: गर्मी से न दिन में चैन न रात में सुकून, आज 37 जिलों में लू की मार; IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के 37 जिलों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। इन जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में लू का येलो अलर्ट कई जिलों में जारी किया गया है। जिसके बाद यूपी में एक बार फिर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

UP Weather

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अप्रैल माह का मौसम ही मई-जून की गर्मी का एहसास करा रहा है। कई जिलों में तापमान भी 42 डिग्री पार जा चुका है। दिन के समय तीखी धूप निकल रही है। जिस कारण दोपहर में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ गई है। इसके अलावा हीटवेव भी लोगों को खूब परेशान कर रही है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी का मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 37 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार को प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, कानपुर देहात और कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, , औरैया, जालौन, हमीरपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, महोबा, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और कन्नौज में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

दो दिन बाद यूपी में बारिश की दस्तक

उत्तर प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान यूपी के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। लेकिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। 28 अप्रैल को भी पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 29 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में यूपी का तापमान

आईएमडी के अनुसार यूपी में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। जिसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में यूपी का तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
वाराणसी बीएचयू43.323.9
बांदा43.2NA
सुल्तानपुर43.123
प्रयागराज43.122.5
कानपुर IAF42.823.5
झांसी42.526.9
आगरा42.321
अयोध्या4222.5
लखनऊ41.423
हमीरपुर42.224.2
बरेली4022.6

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article