दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कल बंद रहेंगे राजधानी दिल्ली के बाजार, आज ही कर लें शॉपिंग

पहलगाम हमले के विरोध में कल यानी शुक्रवार को दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने कई प्रमुख बाजारों को बंद रखने का फैसला किया है। बुधवार शाम को दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं ने बैठक की। जिसमें इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को दिल्ली के कौन-कौन से बाजार बंद रहने वाले हैं, जान लीजिए।

Image

सांकेतिक फोटो

Delhi Markets Closed: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद दिल्ली के व्यापारियों में भी गहरा रोष देखने को मिल रहा है। इस हमले के विरोध में कल यानी शुक्रवार को व्यापारिक संगठनों ने दिल्ली के कई बड़े बाजारों को बंद रखने का फैसला लिया है।बुधवार को दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (DHMA), फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन समेत कई अन्य बाजारों के संगठनों ने एक संयुक्त बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया कि शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली के प्रमुख बाजार बंद रहेंगे।

दिल्ली के ये बाजार रहेंगे बंद

दिल्ली में गुरुवार 25 अप्रैल को चांदनी चौक, सदर बाजार, कूचा महाजनी, भागीरथ पैलेस समेत आसपास के कई अन्य बाजारों को बंद रखने का फैसला किया गया है। इस हमले के खिलाफ नाराजगी जताने के लिए व्यापारी संगठन सदर बाजार में 12 टूटी चौक पर सुबह 11 बजे प्रदर्शन करेंगे।राजधानी में शुक्रवार को होने वाली बाजार बंदी के फैसले में कई अन्य बाजार के व्यापारी का भी समर्थन मिलने की संभावना है। इसके लिए आज यानी गुरुवार को भी कई बाजारों के व्यापारी संगठन की बैठक होगी।

हमले में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली में बुधवार शाम को चांदनी चौक और आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान टाउन हॉल से लाल किले तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसके बाद दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केटाइल एसोसिएशन की अगुवाई में शहर की प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं की एक अहम बैठक हुई। जिसमें श्रीभगवान बंसल, देवराज बवेजा, अजय शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, राकेश यादव, हेमंत गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल समेत कई अन्य व्यापारी शामिल हुई। इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। साथ ही केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article