Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में झुलसा देने वाली गर्मी, तीन दिन तक लू का अलर्ट, आसमान से बरसेगी आग

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां पारा 40 से 43 के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। झुलसा देने वाली धूप से लोगों का हाल खराब हो गया है। राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों में तापमान 39 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 दर्ज किया जा रहा है, वहां आगामी दिनों में तापमान 40 के पार पहुंच जाएगा। बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के लोगों को झुलसा देने वाली धूप के साथ हीटवेव की मार भी झेलनी होगी। आइए जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर झुलसा देने वाली गर्मी

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में तेज धूप खिल रही है। दोपहर के समय कहीं-कहीं 10 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। यहां तापमान बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों आंधी बारिश के बाद तापमान 40 दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बीते दो दिनों में तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले साल की ही तरह दिल्ली का तापमान इस साल भी 50 डिग्री तक जा सकता है। इस साल दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है। जहां अधिकतम तापमान 42 पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर में त्वचा जला देने वाली धूप खिल रही है, जिसमें दो मिनट भी खड़ा होना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है।

End of Feed