Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ने वाली है। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन का एहसास भी होगा। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है। जिससे लोगों को सुबह के समय परेशानी हो सकती है। फिलहाल राजधानी के लोग प्रदूषण से बेहाल है। हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट हो रही है। आज सुबह एक बार फिर दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 400 दर्ज किया गया।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कहीं हल्का तो कहीं मध्यम कोहरा देखने को मिला। साथ ही बढ़े वायु प्रदूषण के कारण कई इलाकों में धुंध की मोटी परत भी छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बीते दिन दिल्ली का मौसम साफ रहा। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दिल्ली में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
आईएमडी के अनुसार 21 नवंबर यानी शुक्रवार को भी दिल्ली मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की परत छाई रह सकती है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। कल भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। 22 नवंबर से 25 नवंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं है। इस अवधि में मौसम साफ रहने और सुबह में कोहरा छाने की संभावना है। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 9 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
