Delhi Weather: दिल्ली में मानसून तो हुआ एक्टिव, पर तेज बारिश अभी भी दूर; जानें कब जमकर बरसेंगे बदरा?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में मंगलवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। आज भी बारिश को लेकर कोई चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है। हालांकि आज छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में अगले 7 दिनों तक कैसा मौसम रहने वाला है आइए जानते हैं:

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्टिव हो चुका है। लेकिन फिलहाल तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कहीं भी झमाझम बारिश देखने को नहीं मिली। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पूरे सप्ताह तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते लोगों को हल्की उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है?

Rain

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, लेकिन कोई अलर्ट नहीं

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

End of Feed