दिल्ली में गर्मी और प्रदूषण का डबल अटैक, आज राहत की उम्मीद बनकर छाएंगे बादल; बारिश के भी आसार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: भीषण गर्मी और प्रदूषण के बीच आज दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं, जिससे प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025: दिल्लीवासी इन दिनों तेज गर्मी के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। धूल भरी आंधी चलने के कारण राजधानी में पाल्यूशन बढ़ गया है। हवा में धूल की परत छाने से एक्यूआई बढ़ गया है और हवा की क्वालिटी में कमी आई है। हालांकि दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर हैं कि मौसम विभाग ने आज राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने और बिजली चमकने के भी आसार हैं। वहीं तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती हैं। शाम या रात के समय तूफानी हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

End of Feed