Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-September-2025: दिल्ली NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। साथ ही लगातार चल रही तेज हवाओं के चलते मौसम बेहद शुष्क और गर्म बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने जल्द ही इस मौसम के बदलने की संभावना जताई है। NCR की बात करें तो यहां में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण में गर्मी का असर और बढ़ गया है। हालांकि, फिलहाल 15 सितंबर तक इसी तरह का गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।
दिल्ली में जल्द ही हो सकती है बरसात
आज दिल्ली का मौसम
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही आज भी पूरे दिन तेज सतही हवाएं चलेंगी जिनसे मौसम में कुछ रूखापन दिखेगा। जल्द ही इस मौसम से राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग एक नए मौसमी सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना दिखा रहा है।
दिल्ली में बारिश कब होगी
स्काइमेट के अनुसार, 16 से 20 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है, जो मानसून के आखिरी दौर का संकेत है। इससे पहले 13 और 14 सितंबर को हल्की बूंदाबादी हो सकती है। कल यानी शनिवार को आसमान में बादल दिखाई देंगे और हल्की बारिश की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है। कमोबेश यही हाल रविवार का भी रहने वाला है, जिससे वीकेंड दिल्लीवासियों के लिए खुशनुमा बन सकता है।
नोएडा का मौसम
नोएडा में आज का पारा कल से कुछ तेज रहेगा। आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आमतौर पर आसमान पूरे दिन साफ रहेगा और मौसम विभाग की मानें तो कल भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। दिल्ली NCR की संभावित बारिश से मौसम के कुछ बेहतर होने की उम्मीद है।
मानसून की विदाई कब होगी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल मानसून की विदाई 25 सितंबर के बाद होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के कारण उत्तर भारत में 17 से 19 सितंबर के बीच कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।मानसून की विदाई राजस्थान में 22 या 23 सितंबर से शुरू होगी और दिल्ली में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इसका नंबर आएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
