दिल्ली

Burari Crime: बुराड़ी अस्पताल में युवती के साथ छेड़छाड़, इलाज के बहाने गलत तरीके से छूने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Burari Crime: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित एक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गई युवती के साथ ऑर्थो विभाग में तैनात डॉक्टर ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

बुराड़ी अस्पताल में युवती के साथ छेड़छाड़ (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Burari News: दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक चौंका देने वाली बात सामने आई है। बुराड़ी में स्थित एक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गई एक 21 वर्षीय युवती के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उसे अपना नंबर देकर संपर्क में बने रहने के लिए भी कहा। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को इस पूरी घटना की सूचना दी। परिवार और युवती की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के बहाने मरीज के साथ छेड़छाड़

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ का यह मामला 9 सितंबर का है। युवती और उसकी मां बुराड़ी स्थित एक सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। युवती पहले स्किन की डॉक्टर के पास गई, जिसके बाद उसे ऑर्थो डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया। युवती ने पुलिस को बताया कि ऑर्थो विभाग में तैनात इमरान नामक डॉक्टर ने युवती को इलाज के बहाने गलत तरीके से छूने की कोशिश की और फिर उसे एक्स-रे के लिए बेसमेंट भेजा।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह डॉक्टर पीड़िता के पीछे-पीछे बेसमेंट में भी पहुंच गया और उसके साथ वहां भी छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं उस डॉक्टर ने युवती को नंबर देने की कोशिश करते हुए आगे संपर्क में रहने के लिए कहा। घबराई युवती वहां से भागकर अपनी मां के पास गई और इस घटना के बारे में मां को बताया।

सरकारी अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर कर रहा था काम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें अस्पताल में छेड़छाड़ के बारे में जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि स्किन विभाग में इलाज के लिए गई युवती को ऑर्थो विभाग भेजा गया था, जहां उसका सामना डॉक्टर इमरान से हुआ और उसने युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह बिहार के पटना जिले का रहने वाला है और पिछले तीन साल से कॉन्ट्रैक्ट पर बुराड़ी अस्पताल में काम कर रहा था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article