दिल्ली

दिल्ली NCR का मौसम 12-September-2025: दिल्ली में मौसम ले सकता है करवट, इस दिन दिख रही बारिश की उम्मीद; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली NCR में पिछले कई दिनों से शुष्क हवाओं का दौर चल रहा है और कई दिनों से बारिश भी नदारद है, ऐसे में शहर का पारा बढ़ने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने जल्द ही एक राहत की उम्मीद जताई है। आइए जानते हैं दिल्ली में कब होने वाली है बारिश और कैसा रहने वाला है आज दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में जल्द ही हो सकती है बरसात

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-September-2025: दिल्ली NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। साथ ही लगातार चल रही तेज हवाओं के चलते मौसम बेहद शुष्क और गर्म बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने जल्द ही इस मौसम के बदलने की संभावना जताई है। NCR की बात करें तो यहां में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे वातावरण में गर्मी का असर और बढ़ गया है। हालांकि, फिलहाल 15 सितंबर तक इसी तरह का गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।

आज दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही आज भी पूरे दिन तेज सतही हवाएं चलेंगी जिनसे मौसम में कुछ रूखापन दिखेगा। जल्द ही इस मौसम से राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग एक नए मौसमी सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना दिखा रहा है।

दिल्ली में बारिश कब होगी

स्काइमेट के अनुसार, 16 से 20 सितंबर के बीच बारिश होने की संभावना है, जो मानसून के आखिरी दौर का संकेत है। इससे पहले 13 और 14 सितंबर को हल्की बूंदाबादी हो सकती है। कल यानी शनिवार को आसमान में बादल दिखाई देंगे और हल्की बारिश की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है। कमोबेश यही हाल रविवार का भी रहने वाला है, जिससे वीकेंड दिल्लीवासियों के लिए खुशनुमा बन सकता है।

नोएडा का मौसम

नोएडा में आज का पारा कल से कुछ तेज रहेगा। आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आमतौर पर आसमान पूरे दिन साफ रहेगा और मौसम विभाग की मानें तो कल भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। दिल्ली NCR की संभावित बारिश से मौसम के कुछ बेहतर होने की उम्मीद है।

मानसून की विदाई कब होगी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल मानसून की विदाई 25 सितंबर के बाद होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के कारण उत्तर भारत में 17 से 19 सितंबर के बीच कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।मानसून की विदाई राजस्थान में 22 या 23 सितंबर से शुरू होगी और दिल्ली में अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इसका नंबर आएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article