दिल्ली में मौसम का मूड स्विंग, कभी बारिश तो कभी तेज धूप का सितम; आने वाले दिनों में और झुलसाएगी गर्मी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में रविवार देर शाम और रात के समय हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। आज भी दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस दौरान राजधानी में बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-May-2025: दिल्ली के मौसम में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां कभी तेज धूप तो कभी राहत दिलाने वाली बारिश हो रही है। रविवार को राजधानी में दिनभर चिलचिलाती हुई धूप निकली। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। वहीं देर शाम को अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगी। साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि आने वाले दिनों में राजधानी में गर्मी का सितम और बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:

Heat

सांकेतिक फोटो

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी स्पीड 35 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता हैं। वहीं रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान औसत से 1.7 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed