दिल्ली

Delhi Airport Passenger Advisory: आज दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट? घर से निकलने से पहले ये एडवाइजरी जान लें

Delhi Airport Passenger Advisory: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें ये कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं, लेकिन कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रक्रियाओं से उड़ान कार्यक्रम प्रभावित

Delhi Airport Passenger Advisory: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं। हालांकि, बदलती हवाई क्षेत्र की स्थिति और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा बढ़ाए गए सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है और सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी एयरलाइन से नवीनतम जानकारी प्राप्त करें। हैंड बैग और चेक-इन सामान के नियमों का पालन करें। सुरक्षा जांच में संभावित देरी के लिए जल्दी पहुंचें। एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। उड़ान की स्थिति की जानकारी अपनी एयरलाइन या दिल्ली हवाई अड्डे की आधिकारिक वेबसाइट से लें।

आधिकारिक स्रोतों पर करें भरोसा

उन्होंने आगे कहा, कृपया केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और गलत जानकारी साझा करने से बचें। आपके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद। हम सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि 10 मई को भारत-पाक के तनाव के बीच भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई थी।

15 मई तक आदेश प्रभावी

ये आदेश 15 मई तक प्रभावी रहेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि परिचालन कारणों से यह बंद 15 मई 2025 को भारतीय समयानुसार 05:29 बजे तक रहेगा। इन प्रभावित हवाई अड्डों में आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपोरा, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नालिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलई शामिल हैं।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article