Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-May-2025: दिल्ली के मौसम में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां कभी तेज धूप तो कभी राहत दिलाने वाली बारिश हो रही है। रविवार को राजधानी में दिनभर चिलचिलाती हुई धूप निकली। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। वहीं देर शाम को अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगी। साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि आने वाले दिनों में राजधानी में गर्मी का सितम और बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:
दिल्ली में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी स्पीड 35 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता हैं। वहीं रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान औसत से 1.7 डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में सताएगी गर्मी
दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके साथ ही गर्मी में भी इजाफा होगा। लोगों को दिन के साथ ही रात में भी गर्मी परेशान कर सकती है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 15 मई तक बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं भी 15 से 25 किमी प्रति घंटे की से लेकर 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राजधानी में 17 मई तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
