दिल्ली में बादलों की एंट्री से भागेगी गर्मी! आंधी-बारिश से पारा होगा डाउन, IMD ने जारी किया 3 दिन का येलो अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तेज हवाओं और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं। साथ ही झुलसाने वाली गर्मी से भी अगले हफ्ते तक राहत मिलने की भी उम्मीद है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण का कहर जारी है। लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी पर ब्रेक लगने वाला है। आज दिल्ली का मौसम करवट बदलने वाला है। जिसके चलते अगले तीन दिन राजधानी में तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। साथ ही बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन दिन येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Meta AI

Meta AI

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली -एनसीआर में आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी या तेज सतही हवाओं के चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। दोपहर या शाम के समय हवाओं की रफ्तार बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। 2 और 3 मई को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज झोंकेदार हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed