Murder in Delhi: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात को एक 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सूरज के तौर पर हुई है। पुलिस को आशंका है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद सुल्तानपुरी के ही एक अन्य इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्यादा खून बहने से मौत
जानकारी के अनुसार हमलावरों ने सूरज को घेर लिया। फिर उसपर चाकुओं से कई बार वार किया। जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सूरज का ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
कई राउंड फायरिंग कर लोगों को धमकाया
इस घटना के बाद कुछ ही देर में सुल्तानपुरी के ही दूसरे इलाके में कुछ लोगों ने खुलआम गोलियां चलाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कई राउंड की फायरिंग की। साथ ही स्थानीय लोगों को धमकाया भी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के गोली लगने से हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सूरज की हत्या से फायरिंग की घटना का संबंध है या नहीं। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
