दिल्ली

International Labour Day: मजूदरों को मिला दिल्ली सरकार का साथ, भीषण गर्मी में मिलेंगी सुविधाएं अपार

International Labour Day: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों सहित उनके परिवार के सदस्यों की सालाना स्वास्थ्य जांच कराएगी और उनके लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय आराम करने के लिए तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी।

Image

दिल्ली सरकार देगी मजदूरों को सुविधाएं

Photo : ANI

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आजीविका के लिए, दिल्ली आने वाले लोगों के बेहतर जीवन और बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने श्रमिकों के हित में बड़े फैसलों का ऐलान किया है।

उन्होंने ने कहा कि दिल्ली सरकार हर साल श्रमिकों के परिवारों के स्वास्थ्य की जांच कराएगी, जिससे उनकी सेहत की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। गर्मी को ध्यान में रखते हुए, श्रमिकों को आराम करने का समय दिया जाएगा। साथ ही, कार्यस्थल पर महिला श्रमिकों की सुरक्षा और सुविधाओं का भी विशेषरूप से ध्यान दिया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली में 3000 वाटर कूलर लगाए जाएंगे, ताकि श्रमिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।

इन योजनाओं के तहत होगा लाभ

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी कि जब दिन में बहुत गर्मी हो तो दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्रमिकों को आराम मिले और इसके लिए एक अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य बीमा के लिए आयुष्मान भारत, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए वय वंदना योजना, भोजन के लिए अटल कैंटीन और बच्चों के लिए पालना केंद्र जैसी योजनाओं को लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे श्रमिकों को सीधे लाभ होगा।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article