दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन तेज हवाओं संग बारिश के आसार; तापमान में होगी गिरावट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। कल से दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं। बारिश से तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उलटफेर जारी है। गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को फिर से तीखी धूप निकली रही। हालांकि बादलों की आवाजाही भी देखने को मिला। आज राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन कल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 7 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

दिल्ली में कल बारिश का मौसम

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। रविवार से एक और पश्चिम विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर देखने को मिल सकता है। जिसके कारण 5 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। जिसके बाद सोमवार को बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में 6-7 अक्टूबर को होगी झमाझम बारिश

दिल्ली में 6 और 7 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट होने के आसार हैं। 6-7 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!