Delhi Weather Forecast: फिर बरसेंगे बदरा, दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट, इस दिन होगी बरसात

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। सोमवार और मंगलवार को लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज कल अच्छी धूप खिल रही है। यहां सिर्फ सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है। साथ ही कोहरे में भी कमी देखने को मिली है। हालांकि दिल्ली की फिजा फिर से बदलने वाली है। एक बार फिर बादल दिल्ली का रुख करने वाले हैं। राजधानी में 2 दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को यहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Rain

दिल्ली में फिर होगी बारिश

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ दिखा। वहीं दिन में अच्छी धूप भी देखने को मिली। दिल्ली में आज सुबह 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दो दिनों में भी सुबह के हल्का कोहरा छाया हुआ दिखेगा। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के बीच रह सकता है।

End of Feed