वक्फ बोर्ड से मस्जिद के इमामों को नहीं मिल रही सैलरी, कई महीनों से रुकी पेमेंट ने किया परेशान

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 15, 2024, 11:36 AM IST

Masjid Imam Salary: दिल्ली वक्फ बोर्ड की मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों को पिछले दो सालों सैलरी नहीं मिली है। वक्फ इमाम कारी ग्यासुर हसन ने कहा कि वे करीब 8 साल से अपने वेतन को लेकर परेशान हैं

Masjid Imam Salary: वक्फ बोर्ड के अंतर्गत दिल्ली की मस्जिदों में इमाम और मुअज्जिनों का वेतन पिछले एक-दो सालों से रुका हुआ है। हालांकि उप राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद 5-5 महीने की किश्त जारी की गई थी। जिससे इमामों का वेतन दिया गया था। लेकिन अभी भी कई इमामों की केवल दो ही किस्तें मिली है। वहीं कुछ इमामों की सैलरी रुकी हुई है। जिससे वजह से इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक वक्फ इमाम ने बताया कि दिल्ली में करीब 185 इमाम हैं जिनका वेतन रुका हुआ है।

8 साल से वेतन को लेकर परेशान

वक्फ इमाम कारी ग्यासुर हसन ने कहा कि हम करीब 8 साल से अपने वेतन को लेकर बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है और अमानतुल्लाह खान चेयरमैन बने हैं, तब से हमें परेशानी हो रही है। हमारा वेतन कभी समय पर नहीं आया। उन्होंने बताया कि वे सीओ से भी मिल चुके है और अरविंद केजरीवाल के आवास पर भी गए, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। जिसके बाद वे आतिशी से भी मिलने गए, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। इमाम ने कहा कि जिस तरह से हमारा 20-25 महीने का वेतन रुका हुआ है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

End of Feed