दिल्ली चुनाव में BJP की बढ़त पर बोले रवि किशन- 'बीजेपी की डबल इंजन सरकार दिखाएगी कैसी होनी चाहिए राष्ट्रीय राजधानी'

दिल्ली चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी कैसी होनी चाहिए यह पीएम मोदी की डबल इंजन वाली सरकार दिखाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छा भविष्य चुनने के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 42 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की बढ़त पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा दिल्ली वालों ने 27 साल का वनवास काटा है। अब पीएम मोदी की डबल इंजन वाली सरकार दिखाएगी कि राष्ट्रीय राजधानी कैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी की कथनी करनी में अंतर नहीं है।

Ravi Kishan

बीजेपी सांसद रवि किशन

रवि किशन ने कहा कि चुनाव के रुझानों में 42 सीटों पर बढ़त दिख रही है, यह 50 तक जाएगी। मैं दिल्ली के लोगों को एक अच्छा भविष्य चुनने के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव सभी (आप नेता मनीष सिसोदिया, आतिशी) हार जाएंगे। रवि किशन ने कहा कि मैं पूर्वांचल और भोजपुरी समाज के लोगों को भी पीएम मोदी की गारंटी के साथ जाने के लिए धन्यवाद देता हूं।

End of Feed