दिल्ली से यूपी-बिहार जानें वाले यात्री ध्यान दें, अप्रैल-मई में बदला रहेगा कई ट्रेनों का शेड्यूल; ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

दिल्ली से यूपी और बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन के निर्माण के चलते 12 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 12 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। दरअसल गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन निर्माण परियोजना चल रही है। इस वजह से दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

train

सांकेतिक फोटो

अप्रैल-मई के दौरान ट्रेनों में होगा बदलाव

डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को अप्रैल-मई के दौरान ट्रेनों में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉक का कार्य किया जाएगा। वहीं 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन इंटरलॉक का काम होगा। जिसके बाद 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इस कारण कई ट्रेनों की रि-शिड्यूलिंग और रूट में बदलाव किया जाएगा।

End of Feed