गर्मियां आ चुकी हैं और जल्द ही गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में इन छुट्टियों का लुत्फ अपनों के बीच लेना हर किसी का सपना होता है। अगर आप बिहार के मूल निवासी हैं और दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। खुशखबरी ये है कि अगर आप दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने का प्लान बना रहे हैं तो भारतीय रेलवे ने गर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
खासतौर पर अगर आप मुजफ्फरपुर और बरौनी जाना चाहते हैं या आपका घर वहां है तो यह स्पेशल ट्रेनें आपके लिए मुंह मांगी मुराद जैसी हैं। ट्रेन पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार से चलेंगी। गाड़ी नंबर 04018/04017 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल रिजर्व फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 6-6 फेरे लगाएगी।
अपने इस सफर के दौरान यह ट्रेन लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे दिल्ली और बिहार के बीच पड़ने वाले तमाम बड़े स्टेशनों पर भी यात्री ट्रेन में चढ़ और उतर सकते हैं।
कब-कब चलेगी स्पेशल ट्रेन
24 अप्रैल से 29 मई 2025 तक गाड़ी नंबर 04018 हर गुरुवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी। जबकि वापसी की ट्रेन 25 अप्रैल से 30 मई 2025 के बीच चलेगी। गाड़ी नंबर 04017 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए हर शुक्रवार को चलेगी।
इसी तरह गाड़ी नंबर 04020/04019 भी बिहार के लोगों को इन गर्मियों में घर पहुंचने में मदद करेंगी। आनंद विहार से बरौनी के लिए यह ट्रेन 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18,25, मई, 1,8,15, 22, 29 जून और 6 जुलाई को चलेंगी। इस ट्रेन में एसी कोट होंगे और ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, हाजीपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
