दिल्ली

Dusu Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेजों के छात्र संघ चुनावों में ABBP ने मारी बाजी

dusu election resultदिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में 27 सितंबर को हुए चुनावों के नतीजे करीब दो महीने बाद घोषित किए गए है।

Image

छात्र संघ चुनावों में ABBP ने मारी बाजी (फाइल फोटो)

dusu election result: दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में हुए छात्र संघ चुनावों के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। इनमें से ज्यादातर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत दर्ज की है।एबीवीपी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में हुए चुनावों में एबीवीपी समर्थित कम से कम 148 उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की।

बयान में कहा गया है, "दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में महत्वपूर्ण जीत के साथ, एबीवीपी कॉलेज परिसरों को और मजबूत करने और इसे समग्र विकास का स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किरोड़ीमल कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, रामानुजम् कॉलेज, पीजीडीएवी इवनिंग कॉलेज, बी.आर. अंबेडकर कॉलेज, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज सहित कई कॉलेजों में क्लीन स्वीप से संगठन प्रति छात्रों का विश्वास और समर्थन जाहिर होता है।"

एबीवीपी के दिल्ली प्रदेश सचिव हर्ष अत्री ने कहा, 'कॉलेज यूनियनों में ये जीत सबसे भरोसेमंद छात्र संगठन के रूप में एबीवीपी की स्थिति की पुष्टि करती हैं। यह सफलता कॉलेज परिसरों में चौबीसों घंटे छात्रों के लिए हमारे लगातार उपलब्ध रहने का परिणाम है।'

उन्होंने कहा कि संगठन छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये जीत दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र की जीत है। उन्होंने आशा व्यक्त कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में भी एबीवीपी जबरदस्त जीत दर्ज करेगा। डूसू चुनाव की मतगणना सोमवार को होने वाली है। देश के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में गिने जाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय से की स्थापना 1922 में हुई थी। इससे 90 से अधिक कॉलेज संबद्ध हैं। नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस इसके दो मुख्य परिसर हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें