दिल्ली

इंतजार की घड़ी खत्म! 21 नवंबर को आएंगे DUSU चुनाव के नतीजे, कोर्ट के आदेश के बाद तैयारी शुरू

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के परिणाम 21 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट ने 26 तारीख से पहले चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए कहा था।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे 21 नवंबर को घोषित किये जायेंगे। आपको बता दें कि चुनाव लगभग दो महीने पहले हुए थे। चुनाव 27 सितंबर को हुए थे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिणाम अगले दिन ही घोषित किए जाने थे। इस साल 1.45 लाख पात्र मतदाताओं में से 51,379 छात्रों ने वोट डाले जो पिछले कम से कम 10 वर्षों में सबसे कम मतदान रहा।

चुनाव परिणाम पर लगी थी रोक

चुनाव के दौरान प्रचार सामग्री के कारण सार्वजनिक स्थान व्यापक रूप से खराब हो गए थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मामले का संज्ञान लिया और सभी मुद्दों का समाधान होने तक परिणामों पर रोक लगा दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय पैनल और कॉलेज प्रतिनिधियों के लिए मतों की गिनती 21 नवंबर को सुबह 8:30 बजे निर्वाचन आयोग की एक टीम की मौजूदगी में डीयू कॉन्फ्रेंस सेंटर में शुरू होगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम

दिल्ली विश्वविद्यालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को परीक्षा विभाग के एक स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा है, जिसकी निगरानी पुलिस की एक टीम चौबीसों घंटे कर रही है। मतपेटियों को अलग-अलग कॉलेजों में सुरक्षित रखा गया है। डूसू के केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं और उन पदों के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से किया गया, जबकि कॉलेज प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतपत्रों का उपयोग किया गया।

हाई कोर्ट ने दिए थे आदेश

उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिए गए अपने फैसले में कहा कि प्रचार अभियान के दौरान विरुपित सार्वजनिक स्थानों को यदि ठीक कर लिया गया हो तो मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। उच्च न्यायालय ने विश्वविद्यालय को इस शर्त पर 26 नवंबर या उससे पहले नतीजे घोषित करने की अनुमति दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ 21 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां जारी हैं। सफाई का अधिकांश काम पहले ही पूरा हो चुका है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम और मतपत्र निर्वाचन आयोग की टीम की मौजूदगी में खोले जाएंगे।’’

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!