E-Rickshaw: अवैध ई-रिक्शा वालों के लिए बुरी खबर, जब्ती के 7 दिन में कुचले जाएंगे वाहन; ये चीजें करनी होंगी दुरुस्त

दिल्ली में अब गैरकानूनी ई-रिक्शा वालों की खैर नहीं है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से तय नियमों के विपरीत संचालित ई रिक्शे जब्त कर 7 दिनों के भीतर नष्ट कर दिए जाएंगे। जानें कैसे बच सकते हैं आप?

दिल्ली: अगर, आप भी ई-रिक्शा चलाकर रोजी-रोटी का जुगाड़ करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने अवैध ई रिक्शा की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके तहत अगर, ई रिक्शा के मालिक अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो उन्हें जब्त और गैर रजिस्टर्ड ई रिक्शाओं को महज सात दिनों के भीतर स्क्रैप यानी नष्ट कर दिया जाएगा। हालांकि, पहले यह नियम 90 दिनों का समय देता था। एक परिववहन अधिकारी ने बताया कि नियमों के तहत पंजीकरण विंडो 90 दिनों की है। लेकिन, चूंकि ये रिक्शा अवैध हैं, लिहाजा इन्हें सात दिन के बाद नष्ट कर दिया जाएगा।

E-Rickshaw: अवैध ई-रिक्शा वालों के लिए बुरी खबर, जब्ती के 7 दिन में कुचले जाएंगे वाहन; ये चीजें करनी होंगी दुरुस्त

1077 ई रिक्शा जब्त

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी के मुताबिक, जब्त किए गई ई-रिक्शा को एक रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग सुविधा में सौंपने से पहले उन्हें कुचला जाएगा। इसके साथ अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। 21 अगस्त तक विभाग ने 1077 ई रिक्शा जब्त किए गए हैं। यानी की रोजाना करीब 50 अवैध ई-रिक्शा जब्त किए गए। एक रिकॉर्ड के मुताबिक, शहर में करीब 1.2 लाख ई रिक्शा पंजीकृत हैं, लेकिन सड़कों पर वास्तविक संख्या से दोगुना नजर आ रहे हैं। ऐसे में इनकी जांच बेहद आवश्यक है।

End of Feed