दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी; नहीं तो जाम के झाम में फंस सकते हैं आप

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट समारोह को लेकर तो ट्रैफिक एडवाइजरी पहले ही जारी हो चुकी है और अब अब युधिष्ठिर सेतु को लेकर एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पर एक नजर जरूर डाल लें। अगर मुमकिन हो तो जाम से झाम से बचने के लिए इन सड़कों की जगह आप वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

दिल्ली यातायात परामर्श

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट समारोह को लेकर तो ट्रैफिक एडवाइजरी पहले ही जारी हो चुकी है और अब अब युधिष्ठिर सेतु को लेकर एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पर एक नजर जरूर डाल लें। दिल्ली पुलिस ने 27 जनवरी से 27 मार्च तक युधिष्ठिर सेतु पर मरम्मत और पुनर्वास कार्य को लेकर यह एडवाइजरी जारी की है।

इन रास्तों में फंस सकते हैं आप

एडवाइजरी के मुताबिक, जरूरत के आधार पर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-5, मठ बाजार, पातालेश्वर मंदिर और शास्त्री पार्क रेड लाइट से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि 27 जनवरी से 27 मार्च तक युधिष्ठिर सेतु, बुलेवार्ड रोड और शाम नाथ मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध, विनियमन और डायवर्जन लगाया जा सकता है।

यातायात सलाह

मरम्मत और पुनर्वास कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) कर रही है। अगर मुमकिन हो तो जाम से झाम से बचने के लिए इन सड़कों की जगह आप वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बकौल एडवाइजरी, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, लाल किला और तीस हजारी कोर्ट की यात्रा करने वाले यात्रियों को मार्ग में संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय लेकर निकलना चाहिए। सलाह में आगे कहा गया है कि वाहनों को सही स्थान पर ही पार्क किया जाना चाहिए।

बीटिंग रिट्रीट समारोह

दिल्ली के विजय चौक पर बुधवार की शाम बीटिंग रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते बुधवार दोपहर 2 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को विजय चौक और नई दिल्ली इलाके के रास्तों से बचने की सलाह दी है।

आम वाहनों के लिए बंद रहेंगे रास्ते

बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर विजय चौक व राजपथ पर आम वाहनों की एंट्री नहीं हो सकेगी। इसके अलावा रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद से लेकर कृषि भवन, डलहौजी रोड और राजपथ पर विजय चौक से सी-हेक्सागन, रायसीना रोड पर कृषि भवन से विजय चौक तक वाहनों की आवाजाही रात 9:30 तक बंद रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article