Delhi Traffic Advisory: हनुमान जंयती पर बदला रूट मैप, कई रास्तों पर डायवर्जन लागू, आज इन इलाकों से बचें

दिल्ली में आज हनुमान जयंती के चलते यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की है। आज कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। हनुमान जयंती के अवसर पर कई जुलूस भी निकाले जाएंगे। जिसके चलते कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज हनुमान जयंती के चलते कई जगहों पर जुलूस निकालने जाएंगे। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिसके चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। जिसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें यातायात प्रतिबंधों और रूट डायवर्जन के बारे में बताया गया है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे आज सड़क किनारे पार्किंग से बचे, ताकि यातायात सुचारू रूप से जारी रहे।

Traffic Police

सांकेतिक फोटो

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार हनुमान जयंती के अवसर पर आज जमुना बाजार में हनुमान मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ आने की उम्मीद है। जिसके चलते कई जगहों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा जुलूस निकलने और भीड़ की संख्या के आधार पर छत्ता रेल चौक समेत कई रास्तों पर डायवर्जन लगाया गया है।

End of Feed