दिल्ली

दिल्ली में IPL मैच के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म, Delhi Metro ने बढ़ाया आखिरी ट्रेन का समय

Delhi Metro: दिल्ली में आगामी आईपीएल मैचों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों पर अंतिम ट्रेना का समय बढ़ा दिया है। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में 13, 16, 27 और 29 अप्रैल और 11 मई को आईपीएल मैच होंगे।

Image

दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी टी-20 मैच होने वाले हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर अंतिम ट्रेन का समय बढ़ाने का फैसला किया है। जिससे मैच के बाद घर लौटने वाले दर्शकों को सुविधा मिल सके। डीएमआरसी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

76 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएगी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक मैच के बाद आसपास के स्टेशनों पर अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए दिल्ली मेट्रो मैच के दिनों में 76 अतिरिक्त ट्रेन चलाएगी। इसमें कहा गया कि विस्तारित सेवाएं सभी लाइनों पर सामान्य अंतिम ट्रेन समय से लगभग एक से दो घंटे आगे तक जारी रहेंगी।

कब है दिल्ली में IPL मैच

बयान में कहा गया कि इस कदम का उद्देश्य मेट्रो का उपयोग करने वाले दर्शकों के लिए एक सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। इसमें कहा गया कि मैच 13, 16, 27 और 29 अप्रैल तथा 11 मई को फिरोज शाह कोटला मैदान में होना निर्धारित है। यह स्टेडियम वायलेट लाइन पर दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों के पास स्थित है, जो कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक चलती है। हालांकि, जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक की आखिरी ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। डीएमआरसी ने कहा कि मैच की आवश्यकता के आधार पर आखिरी ट्रेन के समय को समायोजित किया जाएगा।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article