दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले ध्यान दें... मरम्मत कार्य के चलते 15 अगस्त तक बंद रहेगा ये रास्ता

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने द्वारका एक्सप्रेसवे सुरंग और एयरपोर्ट अंडरपास की मरम्मत का कार्य शुरू किया है। यह कार्य 6 अगस्त से 15 अगस्त तक रात के समय होगा। जिससे दिन के ट्रैफिक पर असर न पड़े।

Delhi Traffic Update: द्वारका एक्सप्रेसवे सुरंग और एयरपोर्ट अंडरपास (गुरुग्राम की ओर जाने वाला दायां मोड़) में मरम्मत और रखरखाव का कार्य 6 अगस्त से शुरू हो चुका है। यह कार्य हर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाएगा और 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान रात के समय ये रास्ता बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा शुरू की गई इस मरम्मत प्रक्रिया का उद्देश्य सुरंग और अंडरपास के ढांचे की मजबूती और रखरखाव सुनिश्चित करना है।

tunnel-istock

सांकेतिक फोटो (istock)

शिवमूर्ति से आरयूबी तक बंद रहेगा एक्सप्रेसवे

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे सुरंग और एयरपोर्ट को ट्रायल के कुछ समय पहले खोला गया था। उपयोग में आने के साथ इसमें जरूरी मरम्मत की आवश्यकता महसूस की गई। मरम्मत कार्य के दौरान दिल्ली के शिव मूर्ति से आरयूबी तक का हिस्सा 0.6 किमी से 5.3 किमी तक प्रभावित रहेगा।

End of Feed