दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: सात दिनों तक बदली रहेगी दिल्ली की यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर पड़ेगा असर

20 से 27 मई तक बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। भीड़ की वजह से यातायात में बाधा आ सकती है। कई प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग जोन लागू रहेंगे और आवश्यकतानुसार कुछ सड़कों को बंद भी किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

Image

दिल्ली में सात दिनों तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Photo : Times Now Digital

Delhi Traffic News: दिल्ली शहर में ट्रैफिक अगले सात दिनों तक, यानी 20 मई से 27 मई तक बदला रहेगा। इसका कारण है बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में होने वाला शिव महापुराण कथा का आयोजन। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में यातायात दबाव बढ़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर नो पार्किंग जोन, यातायात प्रतिबंध, डायवर्जन और पार्किंग नियम लागू किए हैं।

गाड़ियां खड़ी करने पर रहेगी रोक

अरिहंत मार्ग – मुकुंदपुर चौक से आजादपुर चौक तक और आउटर रिंग रोड – बुराड़ी चौक से मुकुंदपुर चौक तक। शांति स्वरूप त्यागी मार्ग से भाई परमानंद मार्ग – बुराड़ी चौक से परमानंद कॉलोनी तक नो पार्किंग जोन रहेगा। और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो किया जाएगा। टो किए गए वाहनों को तारा सिंह चौक और शाह आलम बांध रोड के पास पार्क किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शाह आलम बांध रोड और भाई परमानंद मार्ग को बंद भी किया जा सकता है।

इन रास्तों पर हो सकता है डायवर्जन

भाई परमानंद मार्ग पर स्थित रेड लाइट, योगराज कॉलोनी के पास-शाह आलम बांध रोड, बुराड़ी डीडीए ग्राउंड के सामने डावर्जन रह सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। श्रद्धालुओं के लिए मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि भीड़ से बचा जा सके।

लोगों के लिए सलाह

निजी वाहनों के लिए तारा सिंह चौक और आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है। यह सभी उपाय आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article