Bharat Bandh: दिल्ली के बाजारों पर पड़ेगा किसान आंदोलन का प्रभाव? औचंदी बॉर्डर पर होगा विरोध प्रदर्शन

Bharat Bandh: किसान आंदोलन के चलते 16 फरवरी भारत बंद का आह्वान किया है। जहां किसान इसका समर्थन कर रहे हैं वहीं आइए जानते हैं दिल्ली के बाजारों पर इसका प्रभाव क्या है। दिल्ली में भारत बंद के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा।

Bharat Bandh: पिछले कई दिनों के किसान आंदोलन (Kisan Andolan) तूल पकड़ रहा है। दिल्ली कूच करने किसानों के कोशिक के बीच पुलिस उन्हें रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। किसानों को प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के रवैया की निंदा करते हुए किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भारत बंद (Bharat Band) का आह्वान किया है। भारत बंद के आह्वान का दिल्ली पर क्या असर पड़ा है आइए जानते हैं...

Delhi Trade Organization CTI Separated From Bharat Bandh

दिल्ली में भारत बंद पर क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

दिल्ली के बाजारों पर भारत बंद का कैसा रहेगा असर

दिल्ली के बाजारों पर किसान आंदोलन का असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। दरअसर, दिल्ली के व्यापारी संगठनों के किसानों के भारत बंद के आह्वान से खुद को बाहर रखा है। इन व्यापारी संगठनों का कहना है कि दिल्ली की सभी 700 बाजार 16 फरवरी को खुले रहेंगे। इसके साथ ही 56 औद्योगिक क्षेत्र भी खुले रहेंगे। बता दें कि भारत बंद के आह्वान के बाद चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में बाद भारत बंद से दिल्ली के बाजारों को बाहर किया गया, जिसके चलते दिल्ली के बाजार 16 फरवरी को पूरी तरह खुले रहेंगे। किसान आंदोलन और भारत बंद के उनके आह्वान का दिल्ली पर कोई असर नहीं दिखेगा। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कई दिनों से सीटीआई दिल्ली के अलग-अलग बाजारों के संगठन से एक विषय पर बात कर रही है। सभी लोगों से चर्चा के बाद मार्केट बंद न करने का फैसला लिया गया है।

End of Feed