शॉपिंग करना सभी को पसंद है। खासकर महिलाएं तो शॉपिंग के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं। लोग सस्ते सामानों की खरीदारी के लिए दूर-दूराज का सफर भी तय करने से पीछे नहीं हटते। दिल्ली में ऐसे कई सारी मार्केट हैं, जिन्हें आपने अबतक एक्सपलोर भी किया होगा। लेकिन यहां कुछ ऐसी मार्केट भी हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। ऐसे में राजधानी दिल्ली की इन 5 मार्केट से आप महंगाई के इस दौर में भी ब्रांडेड और फैशनेबल कपड़े सस्ते में खरीद सकते हैं।
दिल्ली बाजार
दिल्ली की इन मशहूर 5 मार्केट्स से आप बहुत ही सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं इन मार्केट्स से होलसेल रेट में खरीदारी की जा सकती है। यहां देश भर से व्यापारी भी सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं।
दिल्ली सदर बाज़ार
दिल्ली का यह बाजार कपड़े, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, फूड आइटम के लिए फेमस है। यहां हैंडीक्राफ्ट के भी अच्छे ऑप्शन मिलेंगे। यह मार्केट पर्यटकों को खूब पसंद आता है। सदर बाजार सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है।
गांधी नगर मार्केट
यह दिल्ली शहर के सबसे व्यस्त बाजारो में गिना जाता है। यह शॉपिंग के लिए बेस्ट मार्केट हैं। यहां खासतौर पर होलसेट की खरीदारी होती है। सोमवार को यह बाजार बंद रहता है।
खारी बावली
खारी बावली मसाला बाजार पुरानी दिल्ली में है। इसे दुनिया के सबसे बड़े मसाला बाजारों में से एक है। यहां विभिन्न प्रकार के मसाले, जड़ी-बूटियां और फूड प्रोडक्ट मिलते हैं। यह सोमवार से शनिवार तक खुला रहता है।
नेहरू प्लेस दिल्ली
यह शहर के दक्षिण-मध्य भाग में है। नेहरू प्लेस बाजार में 1,000 से अधिक आईटी और कंप्यूटर की दुकानें हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मरम्मत और सर्विसिंग का भी की जाती है। यह बाजार रविवार को बंद रहता है।
आज़ादपुर मंडी
यह मंडी एशिया की सबसे बड़ी थोक मार्केट हैं। यह फल और सब्जी मंडी है। यह मार्केट फल, सब्जी, फूल की खरीदारी के लिए बेस्ट है। यह बाजार सुबह से देर रात तक खुला रहता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
