दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली में फिर बरसेंगे मेघ, सर्दी की होगी वापसी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हो रही है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना भी है। इस बीच जानें कैसा रहेगा दिनभर मौसम का हाल।

Image

दिल्ली में फिर बरसेंगे मेघ

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बिगड़ने वाला है। यहां तीन दिन तक बारिश होने के आसार है। पिछले कई दिनों से बारिश को लेकर दिल्ली समेत कई शहरों और राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में सोमवार यानी आज से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इसके साथ ही आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने पर दिन से ही शहर के तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।

बीते दिनों जहां दिल्ली का तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया वहीं रविवार अभी तक का सबसे गर्म दिन बना। रविवार का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। लेकिन इससे अधिक खुश नहीं हो सकते है, क्योंकि मौसम विभाग ने 19 फरवरी 21 फरवरी तक तीन दिन दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम से या रात के समय दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं मंगलवार और बुधवार को कई इलाकों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का तापमान (Delhi NCR Temperature)

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश होने की चेतावनी दी है तो वहीं नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा बारिश का येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम सामान्य से अधिक खराब होने वाला होता है और इससे नियमित कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली पर देखने को मिलेगा। आज शहर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। तापमान की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं एनसीआर में नोएडा के तापमान की बात करें तो न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 रहने की संभावना है वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। साथ ही दोनों शहरों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article