दिल्ली से लेह जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बीच रास्ते से लौटा जहाज

दिल्ली से लेह जा रही एक फ्लाइट की गुरुवार की सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। किसी तकनीकी खराबी के कारण इसे दिल्ली वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं जिन्हें एक दूसरी फ्लाइट से लेह भेजा गया।

Flight Emergency Landing: दिल्ली में आज यानी गुरुवार को लेह जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत थी, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। लेह के लिए उड़ा यह विमान बीच रास्ते से ही वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया। जानकारी के मुताबिक विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे।

indigo flight emergency landing

लेह जा रहे जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर)

इंडिगो ने साझा की जानकारी

इंडिगो ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की है। जिसमें कहा गया है कि 19 जून 2025 को दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 तकनीकी समस्या के कारण लेह में लैंड न कर सकी और मूल स्थान पर लौट आई। प्रक्रियाओं के अनुसार, पायलट वापस दिल्ली लौट आया। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का आवश्यक मेंटिनेंस किया जा रहा है। इस बीच, यात्रियों को लेह ले जाने के लिए एक वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम अपने ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

End of Feed