दिल्ली

ट्रेन से जल्दी कार से पहुंच जाएंगे दिल्ली से कोलकाता, 29 घंटे का सफर 17 घंटे में होगा पूरा! बन रहा नया एक्सप्रेसवे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 24, 2024, 11:16 PM IST

Delhi to Kolkata New Expressway: दिल्ली से कोलकाता जाने के लिए अगर ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल किया जाएगा तो 17 घंटे में यह दूरी कवर हो जाएगी।

Image

एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली से जुड़ जाएगा कोलकाता (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Delhi to Kolkata New Expressway: आज की तारीख में दिल्ली से कोलकाता जाना हो तो हवाई मार्ग सबसे बेहतर उसके बाद रेल यात्रा और लास्ट में सड़क मार्ग, लेकिन अब दिल्ली से कोलकाता ट्रेन से जितने समय में पहुंचा जा सकता है, उतने ही समय में या कहें कि उससे भी कम समय में सड़क के जरिए कोलकाता पहुंचा जा सकता है। एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के जरिए यह जल्द ही संभव हो जाएगा।

दिल्ली से कोलकाता कार से

आज की तारीख में राजधानी जैसी ट्रेन कोलकाता 17 घंटे 40 मिनट में पहुंचाती है। कई ट्रेनें तो 25 घंटे से भी ज्यादा का समय लेती है। वहीं अगर सड़क मार्ग की बात करें तो एनएच 19 के जरिए 1563.2 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में कम से कम 29 घंटे लगते हैं। लेकिन अब ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे के जरिए यह यात्रा 17 घंटे में पूरी हो सकती है।

ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे से घट जाएगी दूरी

बनारस से कोलकाता के बीच बनने वाले ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे से यह कमाल हो सकेगा। ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे चार राज्यों को कनेक्ट करेगा। यूपी के बनारस से शुरू होकर बिहार, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल को यह जाएगा। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहज बनने वाले इस एक्सप्रेसवे से 6 घंटे के अंदर कोलकाता पहुंचा जा सकेगा, जिसे आज पूरा करने में 13 से 14 घंटे लगते हैं।

दिल्ली से बनारस और बनारस से कोलकाता

दिल्ली से कोलकाता जाने के लिए अगर ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल किया जाएगा तो 17 घंटे में यह दूरी कवर हो जाएगी। आज दिल्ली से बनारस की दूरी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग करके 10-11 घंटे में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में दिल्ली से कोलकाता 17 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article