दिल्ली सरकार को मिली ITO बैराज की जिम्मेदारी, अब बाढ़ से निपटने में आएगी तेजी!

दिल्ली सरकार को आईटीओ बैराज की जिम्मेदारी मिल गई है, जिसे पहले हरियाणा सरकार देखती थी। 2023 में आई बाढ़ के बाद दिल्ली सरकार ने इस बैराज को अपने अधिकार में लेने की मांग शुरू की थी। अब दिल्ली सीधे बैराज के गेटों और यमुना के जल प्रवाह को नियंत्रित कर सकेगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम बाढ़ प्रबंधन में तेजी और बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करेगा।

Delhi News: दिल्ली में यमुना नदी पर बने आईटीओ बैराज की कमान अब दिल्ली सरकार के हाथ होगी। इससे पहले इस बैराज का संचालन हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीन था। लेकिन राजधानी में साल 2023 में आई बाढ़ के बाद दिल्ली सरकार ने इस बैराज के संचालन और रखरखाव को अपने अधिकार में लेने की मांग शुरू की थी। इस मांग को हरियाणा सरकार ने अब सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब राजधानी में बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली के पास सीधे बैराज को नियंत्रित करने का अधिकार होगा।

Delhi (1)

दिल्ली-फाइल फोटो

2023 में बाढ़ के समय ITO बैराज के कुछ गेट हुए जाम

आईटीओ बैराज पर 13 से अधिक गेट हैं, जिनसे यमुना के पानी को नियंत्रित किया जाता है। 2023 में बाढ़ के समय कुछ गेट जाम होने के कारण जलस्तर नियंत्रित नहीं रह पाया था, जिससे बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने का खतरा था। विशेषज्ञों का मानना है कि अब दिल्ली सरकार के पास बैराज का नियंत्रण आने से आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार का तर्क है कि राजधानी में बाढ़ प्रबंधन और यमुना नदी की धारा को नियंत्रित करने के लिए आईटीओ बैराज की जिम्मेदारी सीधे उसके पास होना जरूरी है। इससे दिल्ली बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने में तेजी ला सकेगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर जल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

End of Feed