दिल्ली

Delhi News: CCTV ने खोला राज, पहाड़गंज हिट एंड रन का आरोपी धर दबोचा

सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चौंकाने वाला सच सामने आया। फुटेज में साफ दिखा कि दोनों घायल फुटपाथ के पास लेटे थे तभी एक लाल रंग की इनोवा कार उन पर चढ़ गई। जांच में पता चला कि इलाके में केवल एक ही लाल इनोवा नियमित रूप से आती-जाती है, जो गोविंद गुप्ता नामक व्यक्ति की है।

Image

Delhi News: CCTV ने खोला राज, पहाड़गंज हिट एंड रन का आरोपी धर दबोचा

दिल्ली : पहाड़गंज इलाके में हुए हिट एंड रन केस को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल इनोवा गाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना 14 सितंबर की रात करीब 2 बजकर 20 मिनट की है। उस समय पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि रेल रिजर्वेशन सेंटर, चेल्म्सफोर्ड रोड पर एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पहुँची पुलिस टीम को सड़क पर खून तो मिला लेकिन कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था। पता चला कि दो घायल—कालू दास (50) और अनिल दास (48), दोनों बिहार के बांका जिले के रहने वाले—को एलएचएमसी अस्पताल ले जाया गया है। दोनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच

पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चौंकाने वाला सच सामने आया। फुटेज में साफ दिखा कि दोनों घायल फुटपाथ के पास लेटे थे तभी एक लाल रंग की इनोवा कार उन पर चढ़ गई। जांच में पता चला कि इलाके में केवल एक ही लाल इनोवा नियमित रूप से आती-जाती है, जो गोविंद गुप्ता नामक व्यक्ति की है।

तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गोविंद गुप्ता (उम्र 40, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश) को मुंजिया चौक के पास से दबोच लिया। आरोपी की कार से खून के निशान भी मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पूछताछ में गोविंद ने वारदात कबूल कर ली।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और तकनीकी जांच की मदद से मामला जल्दी सुलझा लिया गया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह घटना एक बार फिर से बताती है कि तकनीकी निगरानी और त्वरित पुलिस कार्रवाई से कैसे गंभीर अपराधों को तेजी से सुलझाया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article