Delhi Temperature: उफ्फ दिल्ली की सर्दी! शिमला जैसी ठंडी राजधानी, देखिए नए साल पर कैसा रहेगा तापमान

Delhi Temperature: शीतल लहर राजधानी दिल्‍ली के लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं में दिल्‍ली के तापमान को गिरा दिया है। यहां रहने वाले लोग भी अब शिमला जैसी ठंड का एहसास कर रहे हैं। सोमवार को राजधानी में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 4 डिग्री
  • मौसम विभाग ने जारी किया है शीतलहर का येलो अलर्ट
  • नए साल तक लोगों को करना पड़ेगा इसी तरह ठंड का सामना

Delhi Temperature: राजधानी दिल्‍ली के लोगों की क्रिसमस के साथ ही कंपकंपी छूटने लगी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाएं लोगों को धूप में भी ठिठुरन का एहसास करा रही हैं। इस सीजन में पहली बार गंभीर शीतलहर शुरू होते ही दिल्‍ली में शिमला जैसी ठंड पड़ने लगी है। इसकी वजह से मौसम विभाग ने रविवार को ही शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को राजधानी में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर 4 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शीत लहर की वजह से आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को इस तरह ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Delhi weather update

इंडिया गेट के पास सड़क पर छाई धुंध

सोमवार को सुबह दिल्ली में गहरी धुंध छाई रही। दोपहर बाद कुछ घंटे के लिए आसमान में सूर्य देवता नजर आए, लेकिन इसके बाद भी ठंड कम नहीं हुई। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए। बता दें कि राजधानी में रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एकदम से गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को पालम में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के आया नगर क्षेत्र में न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया, यह राजधानी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

End of Feed