Delhi: कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता मतीन अहमद ने हाथ का साथ छोड़, AAP का थामा दामन

Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर ली है।

Delhi News: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 5 बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मतीन अहमद आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। बता दें मतीन अहमद दिल्ली के सीलमपुर से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले उनके अक्टूबर महीने में उनके बेटे और बहू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था और आप में शामिल हुए थे।

Delhi News

वरिष्ठ नेता मतीन अहमद ने ज्वाइन की AAP

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतीन अहमद गले लगाकर पार्टी में उनका स्वागत किया है। अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पूर्वी सीएम केजरीवाल ने लिखा कि 'यमुना पार क्षेत्र में चौधरी मतीन अहमद जी जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते आए हैं। चौधरी साहब का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है।'

End of Feed