दिल्ली

Weather Updates: Delhi NCR में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दिया ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में मौसम स्थिर बना हुआ है। लोगों को सर्दी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी ठंड पड़ने के आसार बहुत कम है। हालांकि, आईएमडी ने ताजा अपडेट दिया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Weather Updates: देश में इस समय मौसम का मिजाज काफी अलग-अलग है। पहाड़ी इलाकों में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी भी दिन में गर्मी लगती है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होती है। दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है।

दिल्ली में ठंड कब आएगी?

दिवाली और छठ पूजा के बाद भी दिल्ली में गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, सुबह और शाम को हल्की ठंड जरूर महसूस होती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे हफ्ते के अंत तक दिल्ली में ठंड का असर शुरू हो सकता है, लेकिन कंबल-स्वेटर वाली कड़ाके की ठंड के लिए दिल्ली वालों को दिसंबर के मध्य तक इंतजार करना पड़ सकता है।

दिल्ली में 15 नवंबर तक कोई बदलाव नहीं

बता दें कि दिल्ली में 15 नवंबर तक तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। सुबह और रात के समय स्मॉग की समस्या भी रह सकती है। 13 नवंबर तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में पिछले सप्ताह का मौसम

पिछले सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। यानी दिल्लीवासियों को अभी भी गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 78 से 98 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article