देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (22 फरवरी, 2023) को मेयर चुनाव के चंद घंटों बाद सदन में रात को जबरदस्त हंगामा हुआ। स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर से जुड़े चुनाव के मसले पर वहां अंदर मारपीट तक की नौबत आ गई। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षदों के बीच इस दौरान जमकर मारपीट हुई और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ लात-घूंसे चलाए। अफरा-तफरी के माहौल के बीच जिसे जो कुछ मिला, वह वही सामान उठाकर दूसरों पर फेंकने लगा। इस बीच, नवनिर्वाचित महापौर डॉ.शैली ओबेरॉय पर हमले का आरोप भी लगा। आप ने इसे बीजेपी की गुंडई करार दिया, जबकि बीजेपी ने पलटवार करते हुए आप को घेरा।
इस बीच, डॉ.ओबरॉय ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि वह जब सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव करा रही थीं तब बीजेपी के पार्षदों ने उन पर हमले की कोशिश की थी। यह बीजेपी की गुंडागर्दी की हद की पराकाष्ठा है कि वह एक महिला महापौर पर हमला करना चाहते थे। वहीं, सदन में मारपीट से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए आप विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि सदन में नव निर्वाचित मेयर शैली ओबरॉय पर भी हमला हुआ। उनके अलावा कई महिला पार्षदों पर भी अटैक किया गया।
This is absolutely shocking and unacceptable! t.co/aK1vcRThoQ
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
बेशर्म BJP अब पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतारू हो चुकी है सदन में नवनिर्वाचित महिला मेयर @OberoiShelly पर हमला, महि… t.co/jgmXAOT3Mp
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता संजय ने सदन के भीतर का एक वीडियो साझा किया और आरोप लगाया कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) में यह बीजेपी की गुंडागर्दी का दृश्य है।
MCD में भाजपा की गुंडागर्दी का दृश्य। t.co/h6HdljFUhK
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
वैसे, सदन में भारी बवाल से जुड़े जो वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किए उनमें बीजेपी और आप के कुछ सदस्य सदन के भीतर अपनी मर्यादा तक को "लांघ गए"। कुछ सदस्य तो सीटों के ऊपर जूते पहनकर चढ़ गए, जबकि कुछ बोतलें फेंक-फेंक कर एक-दूसरे पर वार करने लगे। यही नहीं, कुछ सदस्य आधा खाया हुआ सेब (जूठा) फेंकते भी नजर आए।
#WATCH | Delhi: Ruckus between BJP & AAP members inside the MCD house over the election of members of the standing… t.co/1ip1dzRvaX
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
#WATCH | Delhi: Ruckus between BJP & AAP members inside the MCD house over the election of members of the standing… t.co/4cZZUpEFlB
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
हालांकि, बीजेपी दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मसले पर कहा- सीएम केजरीवाल को शर्म करनी चाहिए। हम शुरू से कह रहे थे कि आपकी पार्टी महापौर और उप महापौर चुनाव के बाद स्थाई समिति चुनाव नहीं होने देगी। अपने यह साबित कर दिया कि स्थाई समिति मे हार के भय से आप चुनाव नहीं होने देंगे।
दरअसल, एमसीडी चुनाव के करीब ढाई महीने बाद महापौर चुनाव में आप की शैली ओबेरॉय ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हरा दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने नतीजों को दिल्लीवासियों की जीत करार दिया और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘गुंडे’’ हार गए। ओबेरॉय ने गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
