Delhi Accident: दिल्ली में रफ्तार का कहर, थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सामने आया वीडियो

Delhi Accident: दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Delhi Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक थार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। थार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद थार चालक वाहन घटनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पुलिस ने मृतक की पहचान बेचू लाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार चालक ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और थार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

End of Feed