Delhi News: घर में बिस्तर पर लेटी थी बुजुर्ग महिला, अचानक गेट तोड़कर घुसी कार; देखें डराने वाला Video

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर - 25 में सोमवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर अचानक घर का गेट तोड़कर अंदर घुस आई। कार करीब 15-20 फीट अंदर आकर बुजुर्ग महिला के बिस्तर के पास रुकी। गनीमत है कि महिला की जान बच गई। लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

Delhi Accident News: दिल्ली सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। जहां एक तेज रफ्तार एसयूवी कार बेकाबू होकर सीधे घर के अंदर जा घुसी। इस हादसे में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान बाल-बाल बची। वह बिस्तर पर लेटी हुई थी, तभी कार मेन गेट तोड़ते हुए अंदर घुस आई और उनके ठीक बगल में रुक गई। हादसे के बाद कार का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

delhi accident

दिल्ली में घर में घुसी तेज रफ्तार कार

लोहे का गेट तोड़कर घुसी कार

यह घटना रोहिणी सेक्टर-25 में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अचानक बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। जिसके बाद घर के मेन गेट को टक्कर मारते हुए सीधा अंदर घुस गई। यह गेट लोहे से बना हुआ था, इसके बावजूद कार की जोरदार टक्कर से इसके परखच्चे उड़ गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी घर में करीब 15-20 फीट अंदर तक चली गई।

End of Feed