दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बढ़ी ठंड, पारा लुढ़ककर 8 डिग्री पर पहुंचा; जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-November-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज राजधानी में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

दिल्ली में बढ़ी ठंड (फाइल फोटो |PTI)

Photo : PTI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-November-2025: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। राजधानी में रात का पारा लुढ़ककर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह के समय धुंध और कोहरे की चादर छाने से विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। हालांकि अभी दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठिठुरन का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन में धूप के कारण सर्दी का प्रभाव कम हो जा रहा है। दिल्लीवासी ठंड के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। लगातार पिछले 12 दिनों से यहां बेहद खराब AQI बना हुआ है। आज सुबह भी दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध की परत भी छाई नजर आई। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम स्तर का कोहरा भी छाया रह सकता है।

दिल्ली में गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25. 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article