दिल्ली

Delhi Accident: मर्सडीज कार की टक्कर से साइकल सवार की मौत, आरोपी मौके से फरार

Delhi Road Accident: दिल्ली के आश्रम इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार मर्सडीज कार ने साइकल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकल सवार शख्स की मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

दिल्ली में रोड एक्सीडेंट

Delhi Road Accident: दिल्ली के आश्रम इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां साइकिल सवार को मर्सडीज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना के बाद मौके चालक फरार हो गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह साउथ ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर एक साइकिल सवार को मर्सिडीज चालक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

कल्याणपुरी में हुआ था ऐसा ही मामला

बता दें कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के कल्याणपुरी में ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक तेज रफ्तार में आ रही कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए थे। घटना के दौरान, कार सवार आरोपी मौके से भागने के प्रयास में था। लेकिन, घटना के दौरान वहां की भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना के घायलों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में किया गया था।

(इनपुट - IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article