लाल किला ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: i20 फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी में थी पार्क, जैश माड्यूल से जुड़े मुजम्मिल की कार से रेकी का शक

दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच कर रही एजेंसियों ने एक बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि जिस कार में ब्लास्ट हुआ था वह कार पिछले 10 दिन से अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी थी और ब्लास्ट वाले दिन ही सुबह निकाली गई थी।

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। धमाके में इस्तेमाल हुई आई20 कार से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच से पता चला है कि यह आई20 कार करीब दस दिनों तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि कार डॉ. मुजम्मिल की स्विफ्ट कार के ठीक बगल में पार्क की गई थी, जो डॉ. शाहीन के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Delhi Car Blast (Photo - ANI)

धमाके में इस्तेमाल i20 कार 10 दिन से यूनिवर्सिटी कैंपस में थी पार्क

एजेंसियों को संदेह है कि आई20 कार 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक यूनिवर्सिटी कैंपस में ही मौजूद रही। ये कार 29 अक्टूबर को ही खरीदी गई थी, और उसी दिन इसे पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कैंपस से बाहर ले जाया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान के सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं, जो इस मॉड्यूल की योजनाबद्ध तैयारी की ओर इशारा करते हैं।

End of Feed